अमृतसर| एडीसी ज्योति बाला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता 1 जनवरी 2025 के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन मंगलवार को किया गया। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि 11 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची सभी मतदान केंद्रों एवं बीएलओ के यहां देखने के लिए उपलब्ध रहेंगी। राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची का विवरण जांचने का निर्देश दिया। इस मौके पर कांग्रेस से वरुण पारस, हरगुरिंदर सिंह गिल, बहुजन समाज पार्टी जगदीश दुग्गल, ताराचंद भगत, शमशेर नाथ, चरणजीत, किरपाराम, आप पार्टी से सरबजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।


