डीसी ने रीगो ब्रिज के निर्माण की देरी को लेकर की मीटिंग

अमृतसर । डीसी साक्षी साहनी ने रीगो ब्रिज के निर्माण में हो रही देरी को लेकर अफसरों संग मीटिंग की। अफसरों को निर्देश दिया कि उनके अधीन आते जो भी काम हों तेजी से पूरा कराया जाए। पुल के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को अगले तीन दिनों में क्लियर कराना सुनिश्चित करें। काम कंपलीट करके अफसर क्लीयरेंस सर्टिफिकेट सौंपें। पुल से आगे का क्षेत्र, जिसमें कैंट का क्षेत्र भी शामिल है, निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें। रेलवे के इलेक्ट्रिकल विंग और पीएसएसपीसीएल के अधिकारियों से कहा कि तालमेल से पुल की मरम्मत कराएं। काम में आ रही रुकावटों का हल निकालकर तत्काल दूर करें। कोई परेशानी आती है तो संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *