अमृतसर सेंट्रल |नवां कोट नजदीक कोट वीरां वाली में स्थित गुरुद्वारा साध संगत में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर इलाके की संगत के सहयोग से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुआई में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। गुरबख्श नगर और चौड़ा बाजार के गुरुद्वारा साहिब से निकले नगर कीर्तन में संगतों की सेवा लिए तरह-तरह के लंगर लगाए गए। इस मौके पर जतिंदर सिंह सोनू, गुरमीत सिंह गोल्डी, जोगिंदर सिंह, निर्मल सिंह, हरप्रीत सिंह, बख्शीश सिंह भाटिया, सोनू आदि मौजूद थे।


