पंजाब के लुधियाना में सहायक नगर योजनाकार जोन-डी, नगर निगम की शिकायत पर जसविंदर सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर नगर निगम द्वारा सील की गई चार इमारतों की सील उसने तोड़ी है। थाना हैबोवाल की पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जानकारी मुताबिक मुकदमा दरखास्त नंबर 4438-PC,11.12.2025 + 458/ATP-D, 28.11.2025 के तहत दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सिविल रिट पिटीशन-पीआईएल ऑफ 2025 पंकज मल्होत्रा बनाम स्टेट ऑफ पंजाब चल रही थी। हाईकोर्ट के आदेशों पर 7 इमारतें की थी निगम ने सील इस मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए नगर निगम ने सात इमारतों को सील कर दिया था। आरोप है कि जसविंदर सिंह ने नगर निगम द्वारा लगाई गई चार इमारतों की सील तोड़ दी। इस हरकत के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नगर निगम ने कहा है कि सीलिंग तोड़ने की घटना को गंभीरता से लिया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


