ईसा मसीह पर विवादित बयान का मामला:जशपुर की भाजपा विधायक रायमुनी भगत के खिलाफ केस

ईसा मसीह पर विवादित बयान देने के मामले में जशपुर की भाजपा विधायक रायमुनी भगत के खिलाफ न्यायालय ने बीएनएस की धारा 196, 299, और 302 के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल, यह मामला 1 सितंबर 2024 को आस्ता थाना क्षेत्र के ढेगनी गांव में भुईहर समाज के सामाजिक भवन के लोकार्पण के दौरान दिए गए भाषण से जुड़ा है। आरोप है कि विधायक ने ईसा मसीह और ईसाइयों पर विवादित टिप्पणी की थी। ईसाई समुदाय ने विधायक पर ईसा मसीह का अपमान करने का आरोप लगाते हुए जिले के विभिन्न थानों में शिकायत की थी। पुलिस द्वारा कार्रवाई से इनकार के बाद, ढेगनी निवासी हेरमोन कुजूर ने 10 दिसंबर 2024 को जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *