लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें मंगलवार को मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कड़िया के बेटे जगन्नाथ मुंडा ने बताया कि ठंड के कारण तबीयत थोड़ी बिगड़ी है। बुधवार को ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट पता चल पाएगा। तीन दिन पहले कड़िया मुंडा की तबीयत खराब हुई थी। खूंटी सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी ने घर जाकर उनकी स्वास्थ्य जांच की थी। तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें मंगलवार को रांची में भर्ती कराया गया है।


