बेमेतरा| नववर्ष पर ऑल इंडिया लीनेस क्लब प्रेरणा के सदस्यों ने ग्राम पदमी विद्यालय में भोजन थाली व ड्रम दान किया। प्राथमिक स्कूल के बच्चों के लिए 60 थाली एवं एक पानी का ड्रम प्रदान किए। सदस्यों ने बताया कि क्लब ने स्कूली बच्चों के भोजन की सहुलियत के लिए बर्तन प्रदान किया है। संस्था आए दिन सामाजिक कार्य, जरूरतमंद लोगों को सामान, राशन सहित अन्य संसाधन भी उपलब्ध कराते रहे है। इस अवसर पर क्लब की चार्टर अध्यक्ष विनोद राघव, संरक्षक शारदा तिवारी, चेयरपर्सन निम्मी पटेल आदि उपस्थित थे।


