बेमेतरा। लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन द्वारा लोधी क्षत्रिय समाज का प्रांतीय प्रशिक्षण सह -प्रांतीय अधिवेशन में वक्ता के रुप में बेमेतरा के अवधेश पटेल शामिल हुए। मध्यप्रदेश के दमोह में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अवचेतन मन की अद्भुत शक्ति को बताने के साथ ही समाधान द्वारा पिछले 10 सालों में ग्रामीण सर्वेक्षण में विस्तृत और सकारात्मक कार्य किया गया है। कहा कि 80% भारत गांवों में बसता है। गांव का सभी सर्वेक्षण, कर लिया गया तो इसके आधार पर सामाजिक सर्वेक्षण भी सही तरीके से किया जा सकता है। आयोजन में मध्यप्रदेश, यूपी, छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र से लोधी क्षत्रिय समाज के शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों में लगे प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। संस्था के संरक्षक अमरपाल सिंह, महामंत्री पूरण सिंह पटेल, भावसिंह लोधी, डॉ नारायण पटेल, रूपेंद्र लोधी, सुनील लोधी, कर्नल राजेश लोधी, प्रकाश सिंह ठाकुर, सत्येंद्र सहित अन्य लोग शामिल रहे।


