कोबिया वार्ड में 15 से 19 जनवरी तक नवधा रामायण का आयोजन

बेमेतरा। कोबिया वार्ड में 15 से 19 जनवरी तक भव्य नवधा रामायण का आयोजन किया गया है। जिसके लिए जयश्री राम सेवा समिति के सदस्य रोज सुबह 5 बजे वार्ड में निकाल रहे है। जिसमें भगवान श्री राम की फोटो रख कर ढोल मंजिरा की धुन के साथ लोग शामिल हो रहे है‌ं। इस बीच वार्डवासी नारियल चावल भी भेंट किए। समिति संयोजक कमलेश वर्मा ने बताया कि यह पुरानी परम्परा है, जिसे जय-जय श्री राम सेवा समिति के सदस्य पूरी लगन से निभा रहे हैं। इस अवसर पर संरक्षक संतोष वर्मा, देवनाथ पाल, समिति संयोजक कमलेश वर्मा, उपाध्यक्ष सुखेन वर्मा, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, सचिव गणेश यादव, सहसचिव शिव प्रताप वर्मा, मीडिया प्रभारी उत्तम वर्मा, ललित यादव, कृष्णा वर्मा, तकेश्वर वर्मा, राजकुमार, डोमन पाल, मनीष यादव, दादू वर्मा, गोविंद पाल, शिवा यादव, नीलेश वर्मा, उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *