कार्रवाई से पहले तेल तस्कर फरार हुए:आईओसीएल की पाइप लाइन से क्रूड ऑयल चोरी करने के लिए सौ मीटर लंबी सुरंग बनाई

कस्बे के टोल प्लाजा से बेलनी रोड पर कबाड़ के गोदाम की आड़ में मुन्दडा से पानीपत जा रही आईओसीएल पाइपलाइन से क्रूड ऑयल चोरी करने का मामला सामने आया है। इसका पुलिस में मुकदमा दर्ज हुआ है। आईओसीएल के रेवाड़ी मुख्यालय के सहायक प्रबंधक हेमंत गोयल ने बताया कि मुन्दडा से पानीपत तक क्रूड ऑयल लाइन पर 27 दिसम्बर से प्रेशर ड्रॉप हो रहा था। जिसकी जांच में 6 जनवरी को शाहजहांपुर टोल प्लाजा के पास पॉवर ग्रिड के ठीक सामने एक खेत पर चारदीवारी के कबाड़ गोदाम की आड़ में करीब 100 मीटर की पक्की सुरंग बनाकर क्रूड ऑयल चोरी करने की एक पूरी यूनिट की जानकारी मिली। जिस पर आईओसीएल की टीम मौके पर पहुंचने पर कार्रवाई की भनक से आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके कारण सहायक प्रबंधक हेमंत गोयल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शाहजहांपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर थाना प्रभारी पुखराज मीणा ने क्रूड ऑयल चोरी करने का मामला एन‌ओजी के अंडर होने पर जयपुर एस‌ओजी को सूचना दी। शाहजहांपुर में इस लाइन पर तस्करों द्वारा 13वीं बार सेंध लगा गई है। सुरंग में कंट्रोल रुम बनाया बेलनी रोड पर एक खेत को कबाड़ के गोदाम के नाम पर किराये पर लेकर किसी अर्जुन पुत्र गंगाराम निवासी हिसार ने चारों तरफ चारदीवारी कर एक कोठरी बनाई है। जिसके अंदर ही अंदर सौ मीटर से अधिक लम्बी टनल ( सुरंग) तक बना ली गई। यह सुरंग ईट एवं सीमेंट से पक्की बनाई गई। सुरंग में रोशनी व्यवस्था के लिए इनवेटर एवं एल‌ईडी लाईटे लगाई गई। आपस में संवाद के लिए बकायदा नाइट विजन कैमरे एवं माइक भी लगाए हुए मिले। एस‌ओजी ने मौके पर जांच करने पर उन्हें आईओसीएल की पाइप लाइन से कोठरी तक पाइप एवं वाल्व लगे मिले। मौके पर सौ से अधिक पीवीसी ड्रम, कैमरे, मशीन टूल सहित ऑयल चोरी में काम आने वाले पाइप जब्त किए गए है। कर्मचारी मिलीभगत की आशंका बढ़ी आईओसीएल ने मामले में पुलिस को बाद में अवगत करवाया गया। जबकि इससे पहले आईओसीएल के कर्मचारी खुद मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। आरोपियों को आईओसीएल की कार्रवाई की सूचना कैसे मिली। पुलिस व एस‌ओजी के अधिकारियों का मानना है कि हो सकता है आईओसीएल का कोई पूर्व कर्मचारी या वर्तमान ‌में कार्यरत कर्मचारी शामिल हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *