जिले में अब 1815871 मतदाता, 34384 नाम जोड़े और 10560 हटाए

भास्कर संवाददाता|पाली मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन मंगलवार को किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एलएन मंत्री ने बताया कि 29 अक्टूबर 2024 को प्रारूप प्रकाशन के समय जिले की 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1792047 मतदाता थे। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के दौरान 34384 नाम जोडे। 10560 नाम विलोपित किए। अंतिम प्रकाशन के समय जिले में 1815871 मतदाता हो गए हैं। साथ ही जिले की अनुमानित जनसंख्या के अनुसार जिले का लिंगानुपात 931 होना चाहिए जो प्रारूप प्रकाशन के समय 932 था जो बढ़कर 936 हो गया है। बैठक में बताया कि जिले की अनुमानित जनसंख्या के अनुसार मतदाता जनसंख्या अनुपात ईपी रेशियों 716 होनी चाहिए। प्रारूप प्रकाशन के समय 702 था जो बढ़कर 711 हो गया है। अंतिम प्रकाशन के समय 23259 विशेष दिव्यांगजन कुल मतदाता है। बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ बजरंग सिंह व तहसीलदार निर्वाचन रेखा देवी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि (भाजपा) से रामकिशोर साबू (कांग्रेस) रफीक खान, एआईएमआईएम से आसिफ खान व मीडियाकर्मी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *