पाली | ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की मीटिंग मंगलवार को निजी होटल में हुई। जिला अध्यक्ष राजन बहल ने बताया कि बैठक में समाज के कई मुद्दों पर चर्चा की। इसमें जिला स्तर पर संगठन को खड़ा करने, गरीब परिवारों की मदद करने का निर्णय लिया। समाज की विधवा औरतें की सहायता करने, गरीब परिवार को मेडिकल सुविधा दिलवाना, समाज के होशियार बच्चों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया। बैठक में श्याम अरोड़ा, दर्शन तलवार, गोविन्द लाल, जयनारायण, वीरेंद्र अरोड़ा, नटवर गोपाल अरोड़ा, विष्णु खत्री, लक्ष्मीकांत, अमित अरोड़ा, घनश्याम खत्री, कमलेश कुमार अरोड़ा, धनंजय अरोड़ा, धर्मेंद्र खत्री, दीपक भाटिया, हर्षित अरोड़ा हरीश चंद्र अरोड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।


