झुंझुनूं बार एसोसिएशन 402 वकील देंगे वोट:अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवार; सहसचिव-कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

जिला अभिभाषक संस्था (बार एसोसिएशन) झुंझुनूं के चुनावों के लिए आज (शुक्रवार) सुबह 10:30 बजे से मतदान शुरू हो गया है। संस्था के कुल 402 मतदाता वकील अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है और वे कतारबद्ध होकर वोटिंग प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। इस में अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवार हैं। वही सहसचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट जितेंद्र वैष्णव ने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और यह दोपहर 2:30 बजे तक चलेगी। मतदान समाप्त होते ही मतगणना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और देर शाम तक परिणाम घोषित होने की संभावना है। मुख्य पदों पर कड़ा मुकाबला संस्था के सबसे महत्वपूर्ण पद अध्यक्ष के लिए इस बार चार प्रत्याशियों के बीच कड़ा और सीधा मुकाबला है। ये प्रत्याशी हैं: यह मुकाबला इतना कड़ा है कि कोई भी प्रत्याशी एक-दूसरे को थोड़ी सी भी बढ़त लेने का मौका नहीं दे रहे हैं। इन पदों पर भी है सीधी टक्कर अन्य प्रमुख पदों पर भी प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है: इसके अलावा, सदस्य के 7 पदों के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके नाम हैं: अशोक कुमार, हेतराम, कमल कुमार शर्मा, कंचन चौधरी, ओमप्रकाश सैनी, रामावतार जाखड़, राजेंद्र सिंह बुडानिया, और रोहिताश्व कुमार ताननिया। इन पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *