26 जनवरी की तैयारियों को लेकर बैठक

पाली | कलेक्टर कार्यालय में गणतंत्र दिवस के संबंध में तैयारी बैठक एडीएम भवानी सिंह पंवार की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने 26 के आयोजन संबंधी तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हमेशा की तरह इसका आयोजन बांगड़ स्टेडियम होगा। उन्होंने आगामी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सभी संबधित अधिकारियों को स्टाफ समेत गणतंत्र दिवस समारोह में पूर्ण उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बांगड़ स्टेडियम में रंग-रोगन, साफ-सफाई व्यवस्था, मार्च-पास्ट, ध्वज व्यवस्था, परेड निरीक्षण, माइक व साउंड व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, टेंट, पानी, बैठक व्यवस्था, साजसज्जा, परिवहन एवं सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर संबंधित निर्देश प्रदान किए। उन्होंने बैठक में बताया कि जिला कलेक्टर कार्यालय में 8ः30 बजे व एडीएम के निवास पर यूआईटी भवन में ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य समारोह बांगड़ स्टेडियम में 9 बजे से होगा। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। एडीएम पंवार ने बताया कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या 25 जनवरी को पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *