SIR प्रक्रिया के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर:अब एक कॉल में मिलेगा समाधान

जिला प्रशासन रायपुर ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को आसान और व्यवस्थित बनाने के लिए विधानसभा-वार हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन या किसी भी तकनीकी समस्या के लिए नागरिक अब सीधे हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा के लिए अलग हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई हो सके। हेल्पलाइन नंबर जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि SIR प्रक्रिया के दौरान कोई कठिनाई आती है, तो तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। SIR की अवधि एक सप्ताह बढ़ाई गई भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की समय-सीमा को एक सप्ताह और बढ़ा दिया है। अब मतदाता सूची अपडेट कराने और दावे–आपत्तियाँ दर्ज कराने की प्रक्रिया अधिक समय तक चलेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे अपने बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से BLO के साथ बैठक में भाग लें और किसी भी प्रकार की त्रुटि, अपूर्णता या गलत प्रविष्टि की जानकारी 18 दिसंबर तक BLO को दें, ताकि अंतिम मतदाता सूची सटीक और त्रुटिरहित बनाई जा सके। संक्षिप्त कार्यक्रम:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *