बैकुंठपुर| कॉलेज में छात्रों की समस्याओं का समय पर निराकरण करने पीजी कॉलेज में भूगोल विभाग के विभागीय परिषद का गठन किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत दी। प्राचार्य डॉ. एमसी हिमधर व विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के समक्ष सर्वसम्मत से अध्यक्ष पद के लिए रीना राजवाड़े, उपाध्यक्ष सुकाल सिंह, सचिव ममता राजवाड़े व कोषाध्यक्ष कमला सिंह को बनाया। इन छात्रों को अपने कार्यों व दायित्वों से विभाग में शैक्षणिक गतिविधि के साथ-साथ कॉलेज मे होने वाले अतिरिक्त गतिविधियों के उन्नयन के लिए अपना पूरा सहयोग प्रदान करने पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आशुतोष देऊस्कर, डॉ. विनय शुक्ला, डॉ. बृजेश पाण्डेय, प्रो. भूपेन्द्र सिंह, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. कुलदीप ओझा, डॉ. संध्या व अन्य प्राध्यापक और छात्र उपस्थित रहे।


