छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू है। अभियान के तहत प्रदेश भर के 99.99 प्रतिशत ज्यादा मतदाताओं की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने एसआईआर प्रक्रिया की तिथि बढ़ा दी है। अब पूरे प्रदेश में 18 दिसंबर तक प्रक्रिया चलेगी। इसी बीच रायपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अभियान को सुचारू और नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने जिला प्रशासन रायपुर ने बड़ा कदम उठाया है। अब मतदाता सूची से जुड़ी किसी भी समस्या नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन या तकनीकी दिक्कत के लिए लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। प्रशासन ने विधानसभा-वार हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं, जिन पर सीधे कॉल कर शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि SIR कार्य में तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हर विधानसभा के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर सक्रिय किए गए हैं। इन नंबरों पर आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई होगी और जरूरी होने पर संबंधित बूथ स्तर अधिकारियों को मौके पर भेजा जाएगा। जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर परेशानी होने पर करे कॉल: जिला प्रशासन प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि SIR अवधि के दौरान मतदाता सूची से जुड़ी किसी भी परेशानी को अनदेखा न करें। उचित दस्तावेजों के साथ इन नंबरों पर संपर्क कर तुरंत सहायता प्राप्त करें, ताकि अंतिम मतदाता सूची में आपका नाम सही रूप से शामिल हो सके।


