लिबरा मंडी: महेश ने संभाला अध्यक्ष का पदभार

मुकडेगा| आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित लिबरा के अंतर्गत संचालित ग्राम लिबरा धान मंडी में नवनियुक्त अध्यक्ष महेश भगत को औपचारिक रूप से पदभार सौंपा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, समिति सदस्यों, मंडी कर्मचारियों और किसानों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मुकडेगा मंडल अध्यक्ष संजय पटेल, उपसरपंच नारायणपुर कृष्णा यादव, भाजपा मंडल मुकडेगा के महामंत्री निर्मल यादव, उपसरपंच लिबरा ओमप्रकाश पटेल, ग्राम पंचायत लिबरा सरपंच बलराम सिदार, भूपदेव पटेल, भरत भोय, मंडी प्रबंधक प्रथम देवांगन, प्रबंधक आनंद पटेल सहित मंडी स्टाफ और किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर महेश भगत को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मंडी व्यवस्था और समिति की कार्यप्रणाली पर संक्षिप्त चर्चा से हुई। जनप्रतिनिधियों ने धान खरीदी केंद्र में किसानों को दी जा रही सुविधाओं, वजन प्रक्रिया की पारदर्शिता, परिवहन व्यवस्था, टोकन प्रणाली और शासन द्वारा निर्धारित नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया। यह भी कहा गया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंडी प्रबंधन को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *