सिंहस्थ की तैयारी:चोरल में यात्रियों के लिए होटल रिसोर्ट, बस स्टैंडों की क्षमता बढ़ेगी

सिंहस्थ-2028 के लिए इंदौर को कई बड़े प्रोजेक्ट की सौगात मिलने जा रही है। मंगलवार को भोपाल में हुई मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में लालबाग पैलेस और राजबाड़ा के दरबार हॉल के कायाकल्प का फैसला हुआ। इसके साथ ही नर्मदा रिसोर्ट महेश्वर, चोरल रिसोर्ट इंदौर और ओंकारेश्वर में नए होटल निर्माण को मंजूरी मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसके साथ ही इंदौर व उज्जैन में नए बस स्टैंड बनाने की संभावनाएं तलाशने व मौजूदा बस स्टैंडों की क्षमता बढ़ाने के लिए मार्च तक नया प्रोजेक्ट बनाने को कहा। उन्होंने कहा सिंहस्थ में उज्जैन के साथ इंदौर भी लोगों की आवाजाही का बड़ा केंद्र रहेगा। इंदौर-उज्जैन संभाग में जितने काम चल रहे हैं, वे समयसीमा में पूरे हों। हर 15 दिन में मॉनिटरिंग करें। कान्ह बैराज निर्माण, इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन पर काम शुरू
सिंहस्थ के लिए समिति की पहली बैठक में 5 हजार 955 करोड़ के 19 काम मंजूर हुए थे। उनका रिव्यू किया गया। अफसरों ने बताया कि शिप्रा में साफ पानी के प्रवाह के लिए कान्ह नदी पर बैराज, कान्ह नदी के डायवर्शन और नए घाट निर्माण का काम शुरू हो गया है। इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन का काम भी शुरू होने जा रहा है। 451 करोड़ के नए 56 कार्य मंजूर
समिति ने गृह, पर्यटन, संस्कृति तथा नगरीय विकास एवं आवास विभाग के एक हजार 451 करोड़ रुपए के नए 56 कार्य मंजूर किए। इसमें कंपोजिट कंट्रोल रूम उज्जैन, नवीन थाना भवन, इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर, आदि शामिल हैं। 5 प्रमुख नई सड़कों के निर्माण को भी मंजूरी मिली। उज्जैन-देवास में भी सुविधाएं बढ़ेंगी
बैठक में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि सिंहस्थ में श्रद्धालुओं के आवागमन और आवास के लिए लिए इंट इंदौर, उज्जैन और देवास में एक जैसी सुविधाएं विकसित की जाएं। बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *