144 साल पुराने सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के चुनाव शुरू हो चुके हैं। 4 पदों के लिए तीन पैनल से 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 2950 रेलवेकर्मी आज मतदान करेंगे। लंबे समय तक सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट पर एनडब्लूआरईयू का कब्जा रहा, मगर मौजूदा समय में यूपीआरएमएस का पैनल इस पर काबिज है। वही कर्मचारी संघ पहली बार पैनल उतार कर अपनी किस्मत आजमा रहा है। चुनाव के परिणाम देर रात घोषित होंगे। यूनियनों के यह प्रत्याशी मैदान में ब्रिटिश काल में बना इंस्टीट्यूट ब्रिटिश काल में 1881 में जब रेल नेटवर्क अजमेर पहुंचा, तब रेल कर्मचारियों के आवास भी यहां बने, बड़ी संख्या में अजमेर में रेल कर्मचारी बसे। तब रेल कर्मचारियों के मनोरंजन, सार्वजनिक कार्यक्रम और आपसी मेल मिलाप के लिए सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट बनाया गया।


