सोमेसर के ग्रामीण इलाकों में शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी:सुबह कोहरा, दिन में धूप से राहत; रबी फसलों को फायदा

सोमेसर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को भी शीतलहर की वजह से लोग ठिठुरते दिखाई दिए। पिछले चार दिनों से आसमान साफ होने के बावजूद, गुरुवार शाम से चली सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। शुक्रवार सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह 9 बजे तक लोग अलाव तापते और धूप सेंकते नजर आए। हालांकि, 8 बजे के बाद धूप तेज होती गई लेकिन हवा चलने की वजह से सर्दी में कमी नहीं आई। रात और सुबह के समय शीतलहर और ठिठुरन का दौर जारी है। पिछले दिनों मौसम साफ रहने और सर्द हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इस मौसम में किसानों को लाभ मिल रहा है। खेतों में खड़ी गेहूं, रायड़ा, तारामेरा और चना जैसी रबी की फसलों के लिए यह मौसम फायदेमंद साबित हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *