हिमाचल प्रदेश के चंबा के एक व्यक्ति की जम्मू-कश्मीर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, जम्मू के थेनाला, भद्रवाह में ऑल्टो कार बेकाबू होकर करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में चंबा के सलूणी तहसील की भजोत्रा पंचायत निवासी रिंकू राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा गया है। यह ऑल्टो टैक्सी जम्मू के भद्रवाह से तेलका की ओर वापस आ रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


