हिमाचल में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट:विजिबिलिटी 50 मीटर से कम, 11 जनवरी को फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में तीन दिन तक शीतलहर और घना कोहरा लोगों को परेशान करेगा। मौसम विभाग (IMD) ने 4 जिले ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी में घने कोहरे के साथ साथ शीतलहर चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया है। इससे वाहन चालकों को दोपहर तक गाड़ी चलाने में परेशानी हो सकती है। धुंध की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे गिर सकती है। इसी तरह शीतलहर के कारण इन जिलों में ठंड बढ़ने से जमीन पर पाला (ग्राउंड फ्रॉस्ट) भी पड़ सकता है। 3 दिन खिलेगी धूप, 11 जनवरी को बारिश-बर्फबारी हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहेगा। 10 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 11 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) फिर से सक्रिय हो रहा है। इससे अगले 48 घंटे तक पहाड़ों पर बारिश बर्फबारी होगी। मगर यह ज्यादा स्ट्रांग नहीं है। WD एक्टिव होने से 11 जनवरी को प्रदेश के ज्यादातर भागों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है, जबकि 12 दिसंबर को मैदानी इलाकों में साफ और अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही बारिश बर्फबारी हो सकती है। धर्मशाला का तापमान नॉर्मल से 5.6 डिग्री ज्यादा हुआ वहीं मौसम साफ होने के बाद तापमान में उछाल आ रहा है। प्रदेश का औसत अधिकतम पारा सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा हो गया है। कई शहर ऐसे भी जहां सामान्य से 6 डिग्री तक ज्यादा तापमान हो गया है। धर्मशाला के तापमान में नॉर्मल की तुलना में सबसे ज्यादा 5.6 डिग्री के उछाल के बाद 22.0 सेल्सियस पारा पहुंच गया है। ऊना के तापमान में भी 4.4 डिग्री का उछाल आने के बाद यहां का पारा 22.8 डिग्री हो गया है। कांगड़ा का तापमान में भी सामान्य से 5 डिग्री के उछाल के साथ 21 डिग्री हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *