महवा-हिण्डौन हाईवे के फोरलेन निर्माण की मांग:कृषि मंत्री-विधायक का सीएम को पत्र; बजट में 350 करोड़ रुपए स्वीकृति की मांग

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और महवा विधायक राजेन्द्र मीणा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बजट घोषणा 2026-27 में हिण्डौन-महवा स्टेट हाईवे 22 को फोरलेन सड़क निर्माण की मांग की है। कृषि मंत्री ने पत्र में बताया कि परिवर्तित बजट घोषणा वित्तीय वर्ष 2024-25 में करौली-हिण्डौन स्टेट हाईवे के फोरलेन निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए 60 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे। आरएसआरडीसी द्वारा निविदा पूर्ण कर सम्बन्धित कन्सलटेन्सी से 178.61 करोड की डीपीआर तैयार करवाकर भेजी जा चुकी है। ऐसे में करौली-हिण्डौन सड़क के चौडाईकरण एवं सुदृढीकरण कार्य के साथ-साथ हिण्डौन-महवा सडक एसएच 22 को भी फोरलेन निर्माण होने से ही करौली-हिण्डौन सड़क मार्ग का सही फायदा क्षेत्र के लोगों को मिलना सम्भव हो सकेगा। उन्होंने बताया- हिण्डौन-महवा सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। उक्त सड़क कैलादेवी तीर्थ स्थल को करौली, दौसा एवं भरतपुर जिला मुख्यालय से जोडती है। पश्चिम रेल मार्ग हिण्डौन होकर गुजरने के कारण करौली और महवा आने वाले लोगों, धार्मिक स्थल मदनमोहनजी, कैलादेवी के दर्शनार्थी एवं पर्यटन स्थल कैलादेवी टाइगर रिजर्व, तिमनगढ किला, ध्रुवघटा आदि स्थानों पर आने वाले पर्यटकों का मुख्य रास्ता है। कैलादेवी लक्खी मेले में लाखों की संख्या में दर्शनार्थी उक्त हाईवे से होते हुए ही कैलादेवी अस्थाधाम पहुंचते हैं। कृषि मंत्री ने बताया कि करौली क्षेत्र की जनता के लिए की गई बजट घोषणा करौली-हिण्डौन सड़क के फोरलेन निर्माण की क्रियान्वित के लिए 178.61 करोड स्वीकृत करने का प्रस्ताव पूर्व में ही भिजवाए जा चुके हैं। ऐसे में हिण्डौन-महवा सड़क को 40 किमी फोरलेन सडक निर्माण के लिए 350 करोड़ रुपए बजट घोषणा 2026-27 में स्वीकृत करें, जिससे विधानसभा क्षेत्र महवा, हिण्डौन, करौली एवं सपोटरा के साथ-साथ कैलादेवी आने वाले दर्शनार्थी को सुविधा मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *