डंपर की टक्कर से पिता और दिव्यांग बेटी घायल:बाइक पर कॉलेज छोड़ने जा रहे थे; दोनों का हॉस्पिटल में इलाज जारी

बांसवाड़ा शहर के राज तालाब थाना क्षेत्र स्थित लोधा तालाब के पास आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। डंपर ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार कॉलेज छात्रा और उसके पिता घायल हो गए। दोनों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन एम्बुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद मौजूद लोगों ने निजी वाहन की मदद से घायलों को एमजी हॉस्पिटल पहुंचाया। ​परिजनों ने बताया- हाउसिंग बोर्ड निवासी दृष्टि जैन पुत्री रोशनलाल जैन को इलाज के बाद अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। दृष्टि के पिता रोशनलाल जैन का प्राथमिक उपचार किया गया है। ​परिजनों ने जानकारी दी कि दृष्टि दिव्यांग है। उनके पिता रोशनलाल जैन उन्हें कॉलेज छोड़ने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में डंपर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में दृष्टि और उनके पिता दोनों को चोटें आई हैं। दृष्टि का उपचार जारी है, जबकि पिता का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *