पाली में सुबह-शाम को सता रही सर्दी:न्यूनतम तापमान पहुंचा 7 डिग्री तक, चल रही कोल्डवेव

पाली में तेज सर्दी का असर जारी है। सुबह और शाम के समय तेज सर्दी का असर रहता है। कोल्डवेव चलने से सर्दी का अहसास ज्यादा रहता है। पाली का न्यूनतम तापमान गिरकर बुधवार को 7 डिग्री तक पहुंचे गया और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। आज 3 KM प्रति घंटे की स्पीड से कोल्डवेव चल रही थी। विजिबिलिटी 12.87 KM रही। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिन ऐसे ही तेज सर्दी का असर रहेगा। पाली शहर की बात करे तो सुबह के समय शहर की नहर पुलिया, अम्बेडकर सर्किल से सूरजपोल की तरफ जाने वाले रोड पर लोगों की आवाजाही कम देखने को मिली। स्कूल जाने वाले स्टूडेंट और वॉकिंग पर निकले लोग भी गर्म कपड़ों में नजर आए। शहर का नहर पुलिया और या सूरजपोल क्षेत्र वहां की चाय की थड़ियों पर लोग चाय की चुस्कियों के साथ अलाव तापकर सर्दी से राहत पानी का जतन करते दिखे। आज शहर में सूर्यउदय 7:24 बजे हुआ। ऐसे में बांगड़ हॉस्पिटल परिसर में भी लोग सर्दी से राहत पाने के लिए धूप सेंकते दिखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *