आंगन में सो रही महिला पर हाथी का हमला, मौत:बिलासपुर में बेटे को भी कुचला, गंभीर घायल, धान की रखवाली कर रहे थे

बिलासपुर में गुरुवार देर रात हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका 12 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के खपराखोल गांव की है। जानकारी के अनुसार, किसान लेढ़वाराम यादव ने खेत से धान की मिंजाई कराई थी। जिसे उन्होंने घर के खुले आंगन में रखा था। धान की रखवाली के लिए उनकी पत्नी कुमारी बाई (53) और बेटा दुर्गाप्रसाद (12) टेंटनुमा आश्रय बनाकर वहीं सो रहे थे। सब्जी की बाड़ी में घुसा हाथी सुबह करीब 5 बजे बैमा तालाब की ओर से गांव में दाखिल हुए हाथी ने बाड़ी में रखी सब्जियों और फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर कुमारी बाई इसे मवेशी समझकर हांकने पहुंचीं, तभी हाथी ने उन पर हमला कर दिया। महिला को सूंड से उठाकर पटका उसने महिला को सूंड से उठाकर पटक दिया और पैर से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हाथी ने दुर्गाप्रसाद को भी रौंद दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। हमले के बाद हाथी धुरीपारा पौंसरा की ओर बढ़ गया। जहां उसने एक और व्यक्ति को घायल कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम लगभग पांच घंटे देर से मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *