अधिकारी-कारोबारियों से कराड़ों ठगने वाला राकेश जैन गिरफ्तार:5 साल फरार था, बड़ी पार्टियों में करता था डील; 19 दिसम्बर तक पुलिस-रिमांड

रायपुर पुलिस ने शेयर मार्केट में 10 गुना मुनाफा देने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले राकेश भभूतमल जैन को आखिरकार गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 5 साल से फरार था और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। जैन को रायपुर कोर्ट से EOW की टीम ने गिरफ्तार किया। यहां उसे स्पेशल कोर्ट में न्यायधीश नीरज शर्मा के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने जैन को आठ दिन यानी 19 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पेशे से CA था और बड़े शातिराना ढंग ये ठगी करता था। जैन के खिलाफ EOW सहित अन्य थानों 16 से ज्यादा मामलों में FIR दर्ज है। शेयर मार्केट का लालच देकर करोड़ों की ठगी आरोपी ने लोगों के आधार–PAN लेकर बैंक लोन भी निकाल लिए बड़ी पार्टियों में जाता था, विग लगाकर खुद को स्मार्ट दिखाता था कई जिलों में केस, 12 से ज्यादा FIR

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *