प्रयागराज कुंभ में MP के यात्रियों के लिए 40 ट्रेनें:14 से ज्यादा में सीटें अवेलेबल; जानिए ट्रेनों के टाइमिंग और रिजर्वेशन की स्थिति

अगर आप मध्य प्रदेश में रहते हैं और इस महाकुंभ में स्नान के लिए जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। रेलवे ने मध्य प्रदेश के यात्रियों की सुविधा के लिए 40 ट्रेन चलाने जा रहा है। इनमें से अधिकांश ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं, जबकि कुछ ट्रेनों में वेटिंग भी है। ये ट्रेनें मध्य प्रदेश के 35 से ज्यादा स्टेशनों से गुजरेंगी। बता दें कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मध्य प्रदेश से लाखों लोग प्रयागराज कुंभ में शामिल होंगे। अब तक घोषित 40 ट्रेनों में से 14 से ज्यादा ट्रेनों में स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी क्लास में सीटें उपलब्ध हैं। रेलवे ने 8 ट्रेनों को नैनी स्टेशन पर भी ठहराव दिया है। बलिया-विश्वामित्री महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन (1-1 ट्रिप) 09029 विश्वामित्री-बलिया महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन 09030 बलिया-विश्वामित्री महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन इन स्टेशनों पर लेगी हॉल्ट वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, लालितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी), उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंरीहार और गाजीपुर सिटी स्टेशनों पर रूकेगी। मंगलवार रात तक वेटिंग की स्थिति गुंटूर-आजमगढ़-विजयवाड़ा महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन (1-1 ट्रिप) 07081 गुंटूर-आजमगढ़ महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन 07082 आजमगढ़-विजयवाड़ा महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन इन स्टेशनों पर लेगी हॉल्ट विजयवाड़ा, खम्मम, दोरनाकल, महबूबाबाद, वारंगल, रामगुंडम, मंचरियल, सिरपुर कागज नगर, बल्लारशाह, चंद्रपुर, नागपुर, बैतूल, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, छिवकी, मिर्जापुर, वाराणसी जंक्शन, शाहगंज जंक्शन। मंगलवार रात तक सीट की उपलब्धता उधना-बलिया महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन (2-2 ट्रिप) 09031 उधना-बलिया महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन 09032 बलिया-उधना महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन इन स्टेशनों पर लेगी हॉल्ट भरूच जंक्शन, विश्वामित्री, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा, बीना जंक्शन, लालितपुर जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर जंक्शन, औंरीहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी। मंगलवार रात तक वेटिंग की स्थिति डॉ. अंबेडकर नगर-बलिया महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन (4-4 ट्रिप) 09371 डॉ. अंबेडकर नगर-बलिया महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन 09372 बलिया-डॉ. अंबेडकर नगर महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन इन स्टेशनों पर लेगी हॉल्ट इंदौर जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा, बीना जंक्शन, ललितपुर जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर जंक्शन, औंरीहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी। मंगलवार रात तक वेटिंग की स्थिति गया-वापी महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन (10-10 ट्रिप) 09017 वापी-गया महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन 09018 गया-वापी महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन इन स्टेशनों पर लेगी हॉल्ट वलसाड, नवसारी, भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल जंक्शन, खंडवा, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, चुनार, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड। मंगलवार रात तक वेटिंग की स्थिति वलसाड-दानापुर-वलसाड महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन (8-8 ट्रिप) 09019 वलसाड-दानापुर महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन 09020 दानापुर-वलसाड महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन इन स्टेशनों पर लेगी हॉल्ट नवसारी, भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल जंक्शन, खंडवा, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, चुनार, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा जंक्शन। मंगलवार रात तक वेटिंग की स्थिति छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मऊ कुंभ मेला विशेष (7-7 ट्रिप) इन स्टेशनों पर लेगी हॉल्ट
दादर, ठाणे, कल्याण, ईगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, खंडवा, तलवड़िया, छनेरा, खिरकिया, हरदा, बानापुरा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, चुनार, वाराणसी, शाहगंज और आज़मगढ़। मंगलवार रात तक वेटिंग की स्थिति पुणे – मऊ कुंभ मेला विशेष (6-6 ट्रिप) इन स्टेशनों पर लेगी हॉल्ट दौंड, कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, तलवड़िया छनेरा, खिरकिया, हरदा, बानापुरा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, चुनार, वाराणसी, शाहगंज और आज़मगढ़। मंगलवार रात तक वेटिंग की स्थिति नागपुर – दानापुर कुंभ मेला विशेष (4-4 ट्रिप) इन स्टेशनों पर लेगी हॉल्ट नरखेर, आमला, बैतूल, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, चुनार, पं.दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा। मंगलवार रात तक वेटिंग की स्थिति रानी कमला-पति-बनारस-रानी कमला-पति कुम्भ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (12 ट्रिप) इन स्टेशन पर लेगी हॉल्ट
मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुधनी, नर्मदापुरम, इटारसी, सोहागपुर, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदनमहल, जबलपुर जंक्शन, देवरी, सिहोरा रोड, कटनी जंक्शन, झुकेही, मैहर, सतना जंक्शन, जैतवार, मझगवां, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर एवं चुनार स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज रहेगा। मंगलवार रात तक वेटिंग की स्थिति सोगरिया-बनारस कुंभ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन इन स्टेशन पर लेगी ठहराव
अन्ता, बारां, अटरू, छबरा गुगोर, रूठियाई जंक्शन, गुना, अशोक नगर, मुंगावली, मालखेड़ी, खुरई, नरयावली, सागर, गिरवर, गणेशगंज, पथरिया, दमोह, रीठी, कटनी जंक्शन, झुकेही, मैहर, सतना जंक्शन, जैतवार, मझगवां, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर एवं चुनार। मंगलवार रात तक वेटिंग की स्थिति यह ट्रेन भी… महाकुंभ मेले के लिए नैनी स्टेशन पर इन ट्रेनों को दिया अस्थाई हॉल्ट नोट देशभर से 28 करोड़ लोगों के पहुंचने की संभावना पिछले कुंभ के मुकाबले इस बार 3 गुना से ज्यादा श्रद्धालु आएंगे। 2013 में 12 करोड़ श्रद्धालु आए थे, इस बार 40 करोड़ के आने का अनुमान है। यानी 28 करोड़ ज्यादा। इसके लिहाज से मेले का आकार भी बढ़ाया गया है। 40 वर्ग किलोमीटर को सजाया और चमकाया जा रहा। कुंभ नगर की सुरक्षा को अभेद किले की तरह पुख्ता किया गया है। कुंभ नगर के मास्टर प्लान पर तेजी से काम चल रहा है। प्रचार इस तरह किया जा रहा कि कुंभ मेला शुरू होने के 20 दिन पहले ही भीड़ के चलते डेढ़ किलोमीटर पहले ही बैरिकेड लगा कर गाड़ियों को रोका जा रहा है।पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *