रायगढ़ में जनसुनवाई के विरोध में आर्थिक नाकेबंदी:ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण तरीके से शुरू किया आंदोलन, जनसुनवाई निरस्त करने की मांग

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के तमनार ब्लाॅक में जेपीएल के प्रस्तावित कोल खदान के विरोध मंे ग्रामीण विरोध जता रहे हैं। पिछले दिनों प्रशासनिक अधिकारियों ने गुपचुप तरीके से जनसुनवाई करा दी, लेकिन उसके खिलाफ अब ग्रामीण आर्थिक नाकेबंदी कर अपना आंदोलन शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार की दोपहर में लिबरा के CHP चौक पर ग्रामीण इक्ट्ठा होने लगे। इसके बाद यहां आर्थिक नाकेबंदी के लिए जमीन पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि इसमें 10 से अधिक गांव की महिलाएं व पुरूष शामिल हैं। प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस आंदोलन के लिए आवेदन SDM के नाम दिया गया था। जिसमें लिखा गया था कि गारे पेलमा सेक्टर 1 स्थापना संबंधी पर्यावरणीय जनसुनवाई 8 दिसबंर को हाई स्कूल मैदान में आयोजित था, लेकिन वह जन सुनवाई अन्यत्र स्थान पर कर दी गई। इसमें आम जनता को सम्मलित होने से पुलिस द्वारा रोका गया। ऐसे में जन सुनवाई निरस्त होने तक 14 गांव के ग्रामीण CHP चौक लिबरा में अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी करेंगे। इसी के तहत शुक्रवार को ग्रामीणों ने अपना आंदोलन शुरू कर दिया है। रात में भी रूकेंगे ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि यह अनिश्चितकालीन आंदोलन है। ऐसे में ग्रामीण यहीं खाना बनाकर खाएंगे और रात में भी यहीं ठहरेंगे। इसके लिए राशन सामाग्री का व्यवस्था कर चुके हैं। वहीं बताया जा रहा है कि सुबह के समय महिलाएं और शाम के बाद ग्रामीण यहां आंदोलन में बैठेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *