शोरूम में अधेड़ को अटैक, सीपीआर देकर बचाया video:जयपुर से नगीने के व्यापार के लिए आया था, ज्वेलर ने बचाई जान

कोटा के रामपुरा इलाके में स्थित एक ज्वैलरी शोरूम में एक व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट हुआ। समय रहते ज्वेलर शोरूम के मालिक के बेटे ने सीपीआर दिया। समय रहते उसकी सजगता ने अधेड़ की जान बचा ली। रामपुरा बाजार में स्थित वर्धमान ज्वेलर्स के संचालक विमल कुमार जैन ने बताया कि गुरुवार दोपहर उनकी शॉप पर जयपुर के रहने वाले राजकुमार सोनी(60) आए हुए थे। वह दुकान पर व्यापार सम्बन्धित बात कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनको घबराहट होने लगी, और वे बेहोश हो गए। यह देख दुकान में मौजूद कर्मचारी हैरान रह गए और घबरा गए। इतने में विमल के बेटे वरुण (37) ने फुर्ती दिखाई। राजकुमार को संभाला। वरुण ने राजकुमार को फर्श पर सीधा लेटाया और सीपीआर दिया। करीब ढाई मिनट तक सीपीआर दिया गया। जिसके चलते राजकुमार को होश आया। जयपुर से काम के सिलसिले में आते है कोटा राजकुमार सोनी जयपुर के झोटवाड़ा इलाके के रहने वाले है। वह नग नगीनों का काम करते है। गुरुवार को वह कोटा आए थे। इसके बाद वर्धमान ज्वेलर पहुंचे थे। राजकुमार महीने में एक दो बार कोटा आते है। बात करने पर राजकुमार ने बताया कि उनके सीने में दर्द हुआ था और उसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं। अभी उनकी हालत ठीक है। वीडियो और समाज के कार्यक्रम से सीपीआर की जानकारी वरुण ने बताया कि उन्होंने सीपीआर की कोई विशेष ट्रेनिंग नहीं ली है। लेकिन समाज के कार्यक्रम में डॉक्टर्स आकर इसके बारे में जानकारी देते है और वीडियो देखे हुए हैं। ऐसे में जब ये वाकया हुआ तो तुरंत इसे किया। साथ ही वरुण दुकान में खून पतला करने की दवा भी रखते है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *