सीकर जिले में 19 साल की युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। युवती के साथ रेप हुआ था। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था। परेशान होकर युवती ने सुसाइड किया। युवती के पिता ने पुलिस में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना सीकर के एक गांव की है। यहां पर शाम को 19 साल की युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसे उल्टियां होना शुरू हुई। ऐसे में उसके पिता ने पूछा तो पीड़िता ने एक लड़के का नाम बताते हुए कहा कि उस लड़के ने उसके साथ रेप कर लिया। रेप करने के बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने की धमकियां दे रहा है। इसके बाद परिजन युवती को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों की मौजूदगी में युवती के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। इसके बाद युवती के पिता ने पुलिस में नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। यह खबर भी पढ़ें : जॉब देने के बहाने 22 साल की युवती से रेप:आरोपी ने होटल में ले जाकर रेप किया,अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में 22 साल की युवती को जॉब देने के बहाने रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक की युवती से सोशल मीडिया पर बातचीत हुई थी। इसके बाद आरोपी युवक ने युवती को होटल में बुलाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।(पूरी खबर पढ़ें)


