रतलाम में आज 4 घंटे बिजली कटौती:अलकापुरी, कस्तूरबा नगर समेत 40 से अधिक क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली

रतलाम में बिजली कंपनी बुधवार सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक 33/11 केवी विनोबा नगर सब स्टेशन का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस वजह से इंद्र लोक नगर, इंद्रपुरी, पूनम विहार कॉलोनी, गोकुलधाम कॉलोनी, मॉर्निंग स्टार स्कूल, शिव शक्ति नगर, नया गांव राजगढ़, विश्वकर्मा मंदिर, शनि मंदिर, बंजारा बस्ती, अलकापुरी, अलकापुरी टैंपो स्टैंड क्षेत्र, औद्योगिक थाना, पंजाब नेशनल बैंक, मोहन बाग, सनसिटी, त्रिलोक नगर, तिरुपति नगर, त्रिमूर्ति नगर, नरीमन प्वाइंट, साक्षी पेट्रोल पंप, प्रकाश नगर में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। इसी तरह टैगोर कॉलोनी, सखवाल नगर, रंग कारखाना, जवाहर नगर, ईएक्स कॉलोनी, जनता कॉलोनी, पीएंडटी कॉलोनी, सैलाना यार्ड, डाउन यार्ड, लक्ष्मण पुरा, देवरा देवनारायण नगर, अनमोल नगर, गुजरात मांगलिक हॉल, वरदान नगर, नूरानी मस्जिद, इंद्रा नगर, बीमा हॉस्पिटल, फोरलेन सज्जन मिल के पास, सज्जन मिल रोड, आईटीआई, अंबेडकर नगर, श्री राम मंदिर, कस्तूरबा नगर गली नंबर 1 से 5 तक, त्रिवेदी आटा चक्की समेत आसपास के क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई बंद रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *