बैंक ग्राहक-सेवा संचालक से लूट करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर:बुलंदशहर पुलिस व स्वाट टीम की हुई मुठभेड़, 2 बदमाशों को लगी गोली

बुलंदशहर में बैंक ग्राहक सेवा संचालक से लूट के आरोपी बदमाशों को देर रात एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दो बदमाशों को पैर में गोली लगने घायल अवस्था में और अन्य 3 आरोपियों को बुलंदशहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती रात करीब 2 बजे थाना सिकन्द्राबाद पुलिस टीम व स्वाट टीम ग्राम शेरपुर के पास गश्त कर रही थी। तभी 02 बाइक पर संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये, जिनको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। इस पर बदमाश नहीं रुके तथा बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बाइक को तेजी से मोड़कर ग्राम शेरपुर के जंगल की ओर कच्चे रास्ते पर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर घेराबंदी की गयी तो अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में 02 बदमाश गोली लगने से घायल हो गये जिनको गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशाहदेही से अन्य 03 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार घायल बदमाशों की पहचान निशान्त उर्फ निक्की पुत्र विनोद गुर्जर निवासी ग्राम खेडी भनौता थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर, शुभम उर्फ बाबा पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम आदमपुर थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर, रवि बैंसला पुत्र भंवर सिंह निवासी ग्राम ऐंची कलां थाना परिक्षितगढ़ जनपद मेरठ, धर्मवीर पुत्र धर्मसिंह निवासी कायस्तवाड़ा कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर और अनुज सरदार पुत्र जसराम सिंह निवासी ग्राम तकीपुर थाना नहटौर जनपद बिजनौर के रुप में हुई हैं। जेल भेजे जा रहे बदमाश : एसएसपी
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों के कब्जे से लूटे गये 50,100 रुपये, अवैध असलहा, कारतूस, चैक बुक, एटीएम कार्ड व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे हैं जिनके द्वारा दिनांक 05.01.2025 को थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत बैंक ग्राहक सेवा संचालक से 1,90,000 रूपये लूट की घटना कारित की गयी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *