भास्कर संवाददाता | रतलाम सहायक प्राध्यापकों की भर्ती के लिए राज्य पात्रता परीक्षा 15 दिसंबर को जिले के 15 केंद्रों पर होगी। इसके लिए सेवानिवृत्त आईएएस सीबी सिंह को ऑर्ब्जवर नियुक्त किया है। इसमें जिले के 4202 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा केंद्र में सुबह 11.15 बजे प्रवेश दिया जाएगा। जूते-मोजे पहनने के साथ बाल बांधने का क्लेचर, बक्कल, घड़ी, धूप के चश्मे, पर्स, वॉलेट, टोपी आदि वर्जित रहेंगे।


