भीलवाड़ा में स्कूली बच्चों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ:जागरूकता अभियान के तहत परिवहन विभाग का आयोजन

भीलवाड़ा में परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आज शहर के राजेंद्र मार्ग स्कूल में छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी और उन्हें यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई। स्कूली स्टूडेंट्स को किया जागरूक
इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा ने बताया- परिवहन विभाग की ओर से जो 15 दिन का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान पूरे राजस्थान में शुरू किया है। इसी के तहत भीलवाड़ा की राजेंद्र मार्ग सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्टूडेंट को जागरूक किया है। साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई है। यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई
सड़क पर जो दुर्घटना हो रही है, उन दुर्घटनाओं पर हम लोग कैसे जागरूक होकर दुर्घटनाओं में कमी ला सकते हैं। इस पर बच्चों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही यातायात नियमों की पालना करने के लिए उनको शपथ दिलाई गई कि वाहन चलाते समय हेलमेट पहने, कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं, शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं और ओवर स्पीड गाड़ी नहीं चलाएं। सिटी और हाईवे पर जो भी यातायात के नियम है, उनका पूरी पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में जो बढ़ोतरी होती जा रही है, उनमें कमी लाई जा सके। इनकी रही मौजूदगी
इस दौरान मनीष कुमार, राजेंद्र मार्ग स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र सिंह गहलोत, वाइस प्रिंसिपल अंकित उपाध्याय सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *