बीजापुर में नक्सलियों के IED चपेट में आई महिला:गंभीर घायल, जंगल गाय चराने गई थी, जिला अस्पताल रेफर किया गया

बीजापुर में गुरुवार को नक्सलियों के लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आने से एक ग्रामीण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किय गया है। घटना फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के चुचकोंटा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, लच्छी माड़वी (24) जंगल में गाय चराने गई थी। जंगल के रास्ते पर चलते हुए वह नक्सलियों के लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गई। जिससे जोरदार विस्फोट हुआ और उसके पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादी ग्रामीण क्षेत्रों में आईईडी लगाकर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसका खामियाजा अक्सर निर्दोष नागरिकों को भुगतना पड़ता है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *