रतलाम | वंचित और जरूरतमंदों तक सरकारी जन कल्याणकारी योजना का लाभ पहुंचाने के लिए 14 दिसंबर को वार्ड 7 में अलकापुरी स्थित कम्युनिटी हॉल और वार्ड 8 में साक्षी पेट्रोल पंप के पास शिविर लगेगा। इसी तरह 16 दिसंबर को वार्ड 9 में नारायणी पैलेस, वार्ड 10 में पीएमएवाय बिल्डिंग मुखर्जी नगर और 17 दिसंबर को वार्ड 11 में कम्युनिटी हॉल डोंगरे नगर में शिविर लगेगा। इसमें योजनाओं के लाभों का सत्यापन किया जाएगा। वंचितों से जरूरी दस्तावेज लेकर आवेदन भरवाए जाएंगे।


