रोटरी क्लब का नाम चमकेगा नार्थ पोल पर:जयपुर के सत्यरूप सिद्धांता मार्च 2025 में फहराएंगे तिरंगा

रोटरी क्लब किंग सिटी जयपुर के सदस्य सत्यरूप सिद्धांता मार्च 2025 में नार्थ पोल पर भारत का तिरंगा और रोटरी क्लब किंग सिटी का झंडा फहराने जा रहे हैं। सत्यरूप सिद्धांता पहले ही माउंट एवरेस्ट, सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों और सबसे ऊंचे ज्वालामुखियों पर विजय प्राप्त कर चुके हैं। साथ ही, उन्होंने साउथ पोल पर भी तिरंगा फहराया है। क्लब के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने बताया कि रोटरी क्लब को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेवा कार्यों के लिए जाना जाता है और यह समाज को निरंतर विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान कर रहा है। सत्यरूप इन उपलब्धियों को हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही हैं। क्लब के सचिव एन.के. गोयल ने बताया कि सत्यरूप 25 मार्च 2025 को नार्थ पोल की चढ़ाई शुरू करेंगे। इसे लेकर सत्यरूप को मोटिवेट करने के उद्देश्य से पोस्टर का विमोचन किया गया है। क्लब की ओर से सभी सदस्य उन्हें इस उपलब्धि को लेकर उत्साहित है। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में सह सचिव निशा पारीक, विजय सहगल, तुषार अग्रवाल, प्रोफेसर संगीता सहगल, चंद्र प्रकाश पारीक और 1965 व 1971 के युद्ध के प्रत्यक्ष प्रतिभागी हीरालाल अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *