भोपाल संभाग को 758 करोड़ रुपए की सौगात‎:भोजपुर का मास्टर प्लान तैयार होगा, भोजेश्वर लोक विरासत स्थल के रूप में विकसित करेंगे

प्रदेश में मनाए जा रहे जनकल्याण पर्व के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल समेत संभाग के पांचों जिलों में सिंगल क्लिक के जरिए 758.92 करोड़ रुपए की लागत से 70 विकास कार्यों का एक साथ भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें 17.59 करोड़ के 5 कार्य भोपाल जिले के हैं। भोपाल समेत सीहोर विदिशा, रायसेन, राजगढ़ जिलों में 329.81 करोड़ के भूमिपूजन और 363.92 करोड़ के लोकार्पण शामिल हैं। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ-साथ हमारा फोकस मानवीय विकास पर भी है। इसलिए उन पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजना के लाभ से जोड़ रहे हैं, जो अभी तक वंचित रह गए हैं। रातापानी टाइगर रिजर्व के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ” विरासत से विकास’ बाइक रैली को कोलार रोड स्थित गोल जोड़ से झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं भी बुलेट चलाकर रैली की अगुवाई की। उनके साथ फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा भी रैली के आगे चले। इस रैली में हजारों बाइक सवार शामिल हुए। गौरवशाली स्वरूप देंगे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *