श्री हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा श्री श्याम मंदिर, भक्तों की लगी कतार

रांची | श्री श्याम मित्र मंडल के सौजन्य से मंगलवार को हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में 138वें श्री सुंदरकांड व श्री हनुमान चालीसा के संगीतमय पाठ हुआ। श्री सुंदरकांड के पाठ के मध्य में भजनों का गायन किया गया। बजरंगबली व खाटूनरेश की जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा था। सैकड़ों भक्त हनुमान जी की आराधना में लीन रहे। अखंड ज्योति में आहुति देने के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। महाआरती के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर में बाबा श्याम को ग्वाल भोग अर्पित करने के बाद ग्वाल पंचदीपों की आरती की गई। अंकित सिंह, संकेत चौधरी, सिद्धार्थ सिंघानिया, हर्षदीप मिश्रा, कृष्णा खेतान, राधिका टिबड़ेवाल, रेखा खेतान व अन्य ने अखंड पावन दिव्य ज्योति प्रज्वलित की। प्रथम महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, अध्यक्ष सुरेश सरावगी व अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *