रांची| हुंदुर पंचायत अंतर्गत हुंदुरबाड़ी टोला में मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता स्व. अशोक साहु की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। समाज के वरिष्ठजनों और ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुखिया रजनी देवी व उप मुखिया महेश महतो ने गांव के विकास में अशोक साहु के योगदान को याद किया। मौके पर सुनीता देवी, शिवा साहु, सुबोध साहु, नरेंद्र सिंह, राधाचरण सिंह व ग्रामवासी थे।


