भाजपा के 31 में से 30 मंडल अध्यक्ष घोषित:12 को फिर मौका, नरेला के 6 मंडल अध्यक्षों में से 4 रिपीट

भाजपा संगठनात्मक चुनाव में मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा की शुरुआत हो चुकी है। भोपाल नगर के 31 मंडलों में से 30 में मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिए गए। इनमें से 11 को दोबारा मौका दिया गया है। नरेला विधानसभा के 6 मंडल अध्यक्षों में से 4 को रिपीट किया गया है, एक में घोषणा बाकी है। केवल एक महामाई मंडल में नए चेहरे के रूप में विक्रम सिंह को मौका दिया गया है। नई सूची में एक भी मंडल अध्यक्ष पार्षद नहीं है। लेकिन नरेला विधानसभा के दो मंडल अध्यक्षों में स्टेशन मंडल के नितिन पाठक की पत्नी और भगतसिंह मंडल से बृजेश सिंह की भाभी पार्षद हैं। जिस सुभाष मंडल में अभी घोषणा बाकी है वहां मौजूदा एमआईसी सदस्य अशोक वाणी फिलहाल मंडल अध्यक्ष हैं। इस विधानसभा के स्वामी विवेकानंद मंडल के नीरज पचौरी को पार्षद का टिकट मिला था, लेकिन वे हार गए थे। भोपाल नगर के 31 मंडलों में से 1 में महिला को मौका मिला है। गोविंदपुरा विधानसभा के मिसरोद मंडल में मोनिका ठाकुर को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। देर रात जारी भोपाल नगर के मंडल अध्यक्षों की सूची को देखें तो अब तक भोपाल में भाजपा के 29 मंडल थे। अब लालघाटी क्षेत्र में नवल शाह मंडल और भदभदा -नीलबड़ क्षेत्र में शबरी मंडल का गठन किया गया है। पिछली बार के जिन 12 मंडल अध्यक्षों को दोबारा मौका मिला है उनमें दक्षिण -पश्चिम विधानसभा से टैगोर मंडल के पारस नरवरिया, पंचशील मंडल के प्रियेश उपाध्याय, हुजूर विधानसभा में मुखर्जी मंडल के प्रदीप पाटीदार और बाजपेयी मंडल के मनोहर मीणा, मध्य विधानसभा में चौक मंडल के आशीष ठाकुर और बरखेड़ी के हेमंत जोगी, गोविंदपुरा विधानसभा के भानपुर मंडल के नीलेश गौर, नरेला विधानसभा में स्वामी विवेकानंद मंडल में नीरज पचौरी, स्टेशन मंडल में नितिन पाठक, सम्राट अशोक मंडल में संदीप चौकसे, शहीद भगत सिंह मंडल में बृजेश सिंह और भोपाल उत्तर विधानसभा में गुरुनानक मंडल में राकेश कुकरेजा शामिल हैं। इसके साथ ही भोपाल उत्तर विधानसभा में नए बने नवल शाह मंडल में सूरज ठाकुर और दक्षिण पश्चिम विधानसभा में नए बने शबरी मंडल में हेमंत बड़गैंया को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। हेमंत बड़गैंया भोपाल जिले के वरिष्ठ नेता गोरेलाल बड़गैंया के बेटे हैं। भोपाल मध्य विधानसभा में अरेरा मंडल में अभिषेक पुरोहित को अध्यक्ष बनाया गया है। यहां पूर्व में मंडल अध्यक्ष रहे मुकुल लोखंडे को आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के कारण हटा दिया गया था। भोपाल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष 15 दिसंबर तक घोषित होना हैं सभी मंडल अध्यक्ष, 31 तक जिलाध्यक्ष
भाजपा ने अब तक पूरे प्रदेश के 22 संगठनात्मक जिलो में मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। 15 दिसंबर तक सभी जिलों में मंडल अध्यक्ष घोषित होना है। इसके बाद 31 दिसंबर तक जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *