फरीदकोट में PRTC कर्मियों ने बंद किया बस स्टैंड:क्लेरिकल स्टाफ को हाजिरी लगाने से रोका, चक्का जाम करने की चेतावनी

पंजाब के फरीदकोट के बस स्टैंड पर पीआरटीसी मैनेजमेंट द्वारा 2 दिन की हड़ताल करने वाले क्लैरिक स्टाफ को हाजिरी नहीं लगाने दी गई। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया और समूह कच्चे कर्मचारियों ने एक बार फिर बस स्टैंड बंद करके कामकाज ठप कर दिया है। फरीदकोट समेत राज्य की अन्य पीआरटीसी डिपो में भी ऐसे हालात पैदा हुए हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि मैनेजमेंट ने अपना अड़ियल रवैया नहीं छोड़ा, तो पंजाब रोडवेज के डिपो में भी कामकाज ठप किया जाएगा। यूनियन ने की थी 3 दिन की हड़ताल जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की तरफ से 6 जनवरी से 8 जनवरी तक तीन दिवसीय हड़ताल की गई थी और एक दिन पहले 7 जनवरी को यूनियन द्वारा मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाना था, लेकिन प्रशासन द्वारा यूनियन की मुख्यमंत्री के साथ 15 जनवरी की बैठक तय करवा दी गई, जिसके बाद हड़ताल को वापस ले लिया गया। स्टाफ को हाजिरी नहीं लगाने दी वहीं बुधवार को फरीदकोट के पीआरटीसी डिपो में भी कर्मचारी अपने कामकाज पर लौट आए थे, लेकिन मैनेजमेंट द्वारा हड़ताल में साथ देने वाले क्लेरिकल स्टाफ को हाजिरी नहीं लगाने दी। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया और समूह कर्मचारियों ने बस स्टैंड का गेट बंद कर कामकाज ठप कर दिया। सरकार करवा रही हड़ताल खत्म इस मौके पर यूनियन प्रधान हरजिंदर सिंह और प्रांतीय नेता हरप्रीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि एक तरफ सरकार बैठक देकर कर्मचारियों की हड़ताल को खत्म करवा रही है। वहीं दूसरी तरफ मैनेजमेंट द्वारा हड़ताल करने वाले कर्मचारियों को हाजिरी नहीं लगने दी जा रही, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। चक्का जाम की चेतावनी उन्होंने कहा कि फरीदकोट समेत राज्य के अन्य पीआरटीसी डिपो में भी ऐसे हालात पैदा हुए हैं और यदि मैनेजमेंट ने अपना अड़ियल रवैया नहीं छोड़ा, तो वह पंजाब रोडवेज के डिपो भी बंद करवाएंगे और एक बार फिर से चक्का जाम किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *