कोटा में JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड:पंखे के हुक से फंदा लगाया, 2 साल से कर रहा था एग्जाम की तैयारी

कोटा में एक JEE स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला। हॉस्टल मालिक को स्टूडेंट्स के रूम चेक करने के दौरान घटना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस और परिवार के सुसाइड की जानकारी दी। घटना जवाहर नगर थाना इलाके की है। एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया- स्टूडेंट नीरज जाट (19) हरियाणा के नावा महेंद्रगढ़ का रहने वाला था। दो साल से कोटा में रहकर तैयारी कर रहा था। उसने मंगलवार रात सुसाइड कर लिया। शव को एमबीबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार परिवार के आने पर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पंखे के हुक से लगाया फंदा सैनी ने बताया- स्टूडेंट राजीव गांधी नगर क्षेत्र में आनंद कुंज रेजिडेंसी में हॉस्टल में रहता था। हॉस्टल स्टाफ ने बताया कि नीरज मंगलवार शाम अपने दोस्त के साथ बाहर खाना खाने गया था। तनाव में भी नहीं लग रहा था। रात में अटेंडेंस लेने के दौरान उसने कमरा नहीं खोला। रोशनदान से झांककर देखा, तब सुसाइड का पता चला। पंखे में हैंगिंग डिवाइस भी लगी हुई है। उसने कुंडे से फंदा लगाया। वह बीते एक साल से इस हॉस्टल में रह रहा था। स्टूडेंट के सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। कोटा में 2025 में स्टूडेंट के सुसाइड का पहला मामला है। …… कोटा में सुसाइड से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बच्चों को कोटा बुलाने वीडियो मैसेज भेज रहे कलेक्टर-एसपी:मम्मी-पापा की डांट का डर भगाने का भी इंतजाम, अब फ्री में रुक सकेंगे पेरेंट्स पढ़ाई का तनाव हो, एग्जाम में फेल होने पर मम्मी-पापा की डांट का डर…स्टूडेंट्स खुलकर अपने मन की बात बता पाएंगे। आमने-सामने बात करने में हिचक है तो फोन करके अपनी प्राॅब्लम बता पाएंगे। पूरी खबर पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *