नकाबपोश बदमाशों ने शराब ठेके पर की तोड़फोड़:सेल्समैन ने भागकर बचाई जान, तीन बोलेरो कैंपर में आए थे आधा दर्जन युवक

तीन बोलेराे कैंपर गाड़ियों में सवार होकर आए नकाबपोश बदमाशों ने शराब ठेके के ताले तोड़कर ताबड़तोड़ तोड़ फोड़ कर दी। ठेके के पास में सो रहे सेल्समैन ने वहां से भागकर जान बचाई। घटना पूरी सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना बालोतरा जिले के सिणधरी थाना इलाके कौशलू गांव शराब ठेके रात करीब 12 बजे की है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगाले के साथ बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल रिपोर्ट नहीं मिली। मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शराब ठेके सेल्समैन गणेश ने बताया- कौशलू गांव में शराब का ठेका है। वहां पर मंगलवार रात ठेका बंद करने के बाद मैं पास में बनी दुकान में सो गया था। गरीब 12 बजे तीन बोलेरो गाडियों में सवार होकर एक आधा दर्जन से ज्यादा नकाबपोश बदमाश आए। हाथों में लाठी, लोहे के सरिए थे। शराब ठेके के ताले तोड़ें। जाली के अंदर की तरफ लगा ताला भी तोड़कर अंदर घुसे। पास में दुकान में सो रहा था देखकर अपनी जान बचाकर वहां से भाग गया। इस दौरान उन्होंने ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। ठेके में घुसते ही सीसीटीवी बंद कर दिए। ठेके पर रखा 55 हजार रुपए का कलेक्शन के लूट कर ले गए। ठेके पर ताबड़तोड लाठी-डंडो और सरियों से तोड़फोड़ कर दी। सिणधरी पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया। ठेके पर लगे सीसीटीवी फुटेज लेकर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल सिणधरी पुलिस को रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल तोड़फोड़ करने के पीछे क्या वजह से इसकी भी पड़ताल कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी घटना ठेके पर लगे सीसीटीवी फुटेज में तीन बोलेरो कैंपर लेकर बदमाश आए थे। इस दौरान ठेके की रैकी भी की। आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने मुंह रुमाल से बांध रखे थे। वहीं एक बदमाश ने हेलमेट भी पहन रखा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *