अजमेर उर्स में जियारत कर लौटे तीन लोगों की मौत:नेशनल हाईवे नंबर-48 पर ट्रक में घुसी कार, चार घायल

अजमेर उर्स में जियारत कर लौटे 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। सभी कार में सवार थे और मुंबई से जियारत करने आए थे। वापस लौटते हुए कार किसी वाहन से टकराते हुए ट्रक के पीछे जा घुसी।
हादसा गुजरात में भरूच में अंकलेश्वर के पास नेशनल हाईवे नंबर-48 पर बाकरोल ब्रिज के पास हुआ। घायलों को भरूच सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। घटना के बाद लंबा जाम लग गया। पानोली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया। परिवार लौट रहा था मुंबई
मुंबई के पालघर का रहने वाला परिवार 6 जनवरी को कार से उर्स में जियारत करने अजमेर आया था। जियारत के बाद मुंबई लौट रहा था। रास्ते में अंकलेश्वर में बकरोल ब्रिज के पास कार पीछे से किसी वाहन से टकरा गई। इसके बाद आगे ट्रक में जा घुसी।
हादसे में कार सवार ताहिर शेख (32 ), आयरन चोगल (23) और मुद्दसरन जाट (25) की मौके पर ही मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *