मर्डर का आरोपी कर्नाटका से गिरफ्तार:जीरो नम्बर एफआईआर मिलने पर पुलिस ने की जांच,2000 किलोमीटर पीछा कर बदमाश को पकड़ा

जयपुर के बगरू थाना पुलिस ने एक जीरो नम्बर की एफआईआर मिलने पर आज 2 हजार किलोमीटर पीछा कर हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस आरोपी को कर्नाटका से गिरफ्तार कर जयपुर लाई हैं। आरोपी ने एक मजदूर के साथ इतनी मारपीट की जिस से उसकी मौत हो गई। डीसीपी वैस्ट अमित कुमार ने बताया कि 3 नवम्बर 2024 को बगरू थाना इलाके क्षेत्र में काम करने वाले एक मजदूर के साथ मारपीट की गई थी। जिस से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका, ईलाज के बाद घायल मजदूर को उसके साथी एम्बुलेंस से गांव लेकर जा रहे थे तो रास्ते में मजदूर की मौत हो गई। जिस पर मृतक के साथी बॉडी लेकर उसके गांव बिहार चले गए। मृतक के परिजनों ने पिपराही थाना जिला शिवहर बिहार में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई। जानकारी मिलने पर बगरू पुलिस ने अपने स्तर पर घटना की जांच करना शुरू कर दिया। करीब 100 सीसीटीवी कैमरा चैक कर घटना की जानकारी ली गई। बिहार पुलिस ने जयपुर पुलिस को 10 नवम्बर को जीओ एफआईआर पुलिस थाना पिपराही जिला शिवहर बिहार से जयपुर पुलिस को जीओर एफआईआर मिली। जिस में पीड़ित ने बताया कि उसके पुत्र रम्भु साह उर्फ झब्बू साह को उसके गांव के रामजी साहनी व अन्य लोग बगरु में अच्छा काम दिलाने के बहाने से बगरु लेकर आये तथा मजदूरी करवाई। मृतक के मजदूरी के रुपये मांगने पर शराब पीकर आरोपियों ने उस के साथ मारपीट की। जिस से उसकी मौत हो गई। घायल को जब बिहार ले जाया जा रहा था उस दौरान उस की मौत हो गई जिस पर रामजी साहनी व अन्य लोग रास्ते से उतर कर भाग गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की । पुलिस ने आरोपी के सभी रिश्तेदरों एवं ठिकानों पर गोपनीय पुलिस टीम की अलग-अलग टीमों का गठन कर रैकी कराई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से तकनीकी आधार पर गोपनीय रूप से आरोपी का पीछा करते हुए आरोपी के समस्त ठीकानों पर रैकी की। पुलिस टीम को सूचना मिली की आरोपी दिल्ली में है जिस पर एक टीम दिल्ली भेजी गई। टीम के दिल्ली पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। जीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी का पीछा करना शुरू किया जिस पर पुलिस 2000 किलोमीटर का सफर कर के बदमाश को कर्नाटक में पकड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *