सर्द हवाओं से बढ़ी सर्दी, पारा पहुंचा 8.6 डिग्री:हल्का कोहरा छाया, सर्दी में बच्चे पहुंच रहे है स्कूल, दिन का तापमान स्थिर

रेगिस्तानी बाड़मेर में कमजोर पड़ी सर्दी एक बार फिर से तेज हो गई। तापमान भी 8 डिग्री के पास पहुंच चुका है। सर्द हवाओं ने लोगों की धुजणी छुड़ा दी है। बुधवार को सुबह आसमान में हल्का कोहरा छा रहा। तेज धूप खिलने के बाद सर्दी से थोड़ी राहत मिली। वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया हे। मौसम विभाग आगामी दिनों में सर्दी और तेज होने की संभावना है। दरअसल, कश्मीर, हिमाचल, उतराखंड में हो रही बर्फबारी के बाद पश्चिमी राजस्थान तक चलकर आने वाले हवा अब ठंडी हो गई है। शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। बीते तीन दिनों से अचानक मौसम बदलने के साथ ही रातें सर्द हो गई है। अब दिन में भी शीतलहर से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। इससे पिछले दो दिनों में दिन और रात के पारे में 4 डिग्री तक गिरावट आई है। मंगलवार को बाड़मेर का अधिकतम पारा 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीतलहर के कारण मंगलवार को परेशान रहे। बुधवार के समय ठंडी हवा चली। इससे स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। शीत लहर में ठिठुरते हुए ऊनी कपड़ों से लदे हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। टैक्सी व स्कूल बस में सुबह के समय शीत लहर में बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। इतनी तेज ठंड के बावजूद टैक्सी व बसों में बच्चे बैठकर स्कूल पहुंच रहे है। तापमान में गिरावट से सर्दी तेज हो रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.6 मौसम विभाग शीत लहर के साथ ही अगले कुछ दिनों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 7 दिनों न्यूनतम तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *