6768 बोरा धान की फर्जी खरीदी, कार्रवाई के निर्देश

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव धान खरीदी केन्द्र रामपुर में 6768 बोरा धान फर्जी ढंग से खरीदी करने के मामले में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्रवाई के निर्देश दिए है। कलेक्टर के निर्देश पर अफसरों ने रामपुर खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। डोंगरगांव ब्लॉक के रामपुर खरीदी केन्द्र का खाद्य विभाग की संयुक्त जांच टीम ने निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया। मौके पर समिति प्रबंधक सह धान खरीदी प्रभारी दिलीप चंद्राकर, ऑपरेटर नरेन्द्र वर्मा मौजूद रहे। धान खरीदी केन्द्र रामपुर में लगभग 6768 बोरा धान प्रथम दृष्टया फर्जी खरीदी करना पाया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने रामपुर के संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीईओ को निर्देशित किया है। राज्य शासन के निर्देश अनुसार संयुक्त जांच टीम द्वारा जिले के सभी खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *